फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रतनपुरी निवासी 45 वर्षीय संजय उर्फ संजू पुत्र रविंद्र सिंह बृहस्पतिवार दोपहर को अपनी ट्यूबवेल पर गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे ट्यूबवेल पर स्थित आम के पेड़ से लटका देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक संजय की पत्नी बुधवार को ही अपने मायके गयी थी। संजय नशे का आदी था। मृतक संजय चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें