फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वन विभाग की टी ने पकड़ा जहरीला रसल वाइपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। बेहद खतरनाक माने जाने वाले रसल वाइपर साँप के दिखाई देने से ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त हो गई। चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने साँप को पकड़कर गंगा खादर क्षेत्र छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव भिड़डाहेड़ी के जंगल मे पिछले कई दिनों से साँप दिखाई दे रहा था। साँप होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। बृहस्पतिवार सुबह सियानंद यादव के खेत मे साँप दिखाई पड़ा तो ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीण अनूप, हिमांशु, रजत, शिवांक, आदित्य ने विभाग को सूचना दी। जिस पर वन विभाग डिप्टी रेंजर नंदकिशोर, प्रियंका शर्मा, प्रमोद कुमार और सर्प विशेषज्ञ राजकुमार व शीशपाल की टीम ने साँप को सावधानी पूर्वक पकड़ लिया गंगा खादर क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम के बताया कि सांप रसल वाइपर प्रजाति का है, ये सबसे जहरीली प्रजातियों में शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें