गृहक्लेश में युवक ने जहर खाकर दी जान
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी युवक का करीब तीन साल पूर्व निकाह हुआ था। युवक के दो साल का एक बेटा भी है। पिछले कुछ समय से युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते युवक मानसिक तनाव में था। परिजनों ने बताया कि इसी तनाव के चलते तीन दिन पूर्व युवक ने घर पर ही जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को कस्बे के ही नर्सिंगहोम में ले गए, जहां से बृहस्पतिवार सुबह गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन युवक को मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में ले गए, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। गमगीन परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया है।