बरला में कोरोना पाजिटिव मिले युवक के परिजन का सेंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संक्रमित युवक के परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लिए
मुजफ्फरनगर, छपार। बरला में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक की पत्नी दो बच्चों व पीएचसी के सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। पीएचसी के सभी कर्मचारी पीएसी में ही क्वारंटीन किए गए। दो दिन पूर्व गांव बरला निवासी एक युवक जो गाजियाबाद से आया था। पुलिस ने उसे बरला स्थित पीएचसी में ही क्वारंटीन किया। उसका सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे बेगरजपुर अस्पताल में भर्ती कर पत्नी व दो बच्चों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया। बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय से डाक्टरों की टीम ने बरला आकर उसकी पत्नी व बच्चों के बाद पीएचसी के फार्मेसिस्ट सुदीप त्यागी, मनोज, कपिल व अमित त्यागी, एएनएम नरीता त्यागी, सहित 13 के सैंपल लेकर नौ कर्मियों को उनकी इच्छा अनुसार पीएचसी में क्वारंटीन किया, जबकि अमित व मनोज अपने घर में ही क्वारंटीन हो गए।