फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में युवक ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में युवक ने आत्महत्या की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड स्थित गेस्ट हाउस में रविवार सुबह से ठहरे बरवाला के युवक गौरव ने अपने कमरे में सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित जनरल गेस्ट हाउस के एक कमरे में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक भी कमरे का गेट न खुलने पर केयर टेकर ने खिड़की से झांककर देखा तो घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने युवक द्वारा लिखवाए गए मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को इससे अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान गांव बरवाला निवासी गौरव (30) के रूप में हुई है, जिसने रविवार सुबह आठ बजे गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरा किराए पर लिया था। रविवार को पूरे दिन वह कमरे में ही रहा और सोमवार सुबह फांसी लगा ली। युवक के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई व शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें