फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्ट प्रकरण में युवक गिरफ्तार, अफसरों ने की गांव में बैठक

विज्ञापन
भोपा के जौली गांव में ग्रामीणों के साथ मीटिंग करते सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। गांव जौली में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस अफसरों ने गांव में गणमान्य लोगों की बैठक लेकर शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

गांव जौली में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया था। इसी बीच एक ही पक्ष के दो लोग आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने गणमान्य लोगों के माध्यम से मामले को शांत किया था। पुलिस ने पोस्ट डालने वाले युवक जौली निवासी आबाद का शांति भंग की धारा में चालान किया है। बुधवार को सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी और थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने जौली गांव में गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि हम सबका दायित्व है कि किसी भी त्योहार पर शांति सौहार्द कायम रहें। चेतावनी दी कि गांव का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
स्कूल की दीवार पर लिखी आपत्तिजनक बातें
रोहाना। गांव बाननगर के प्राथमिक विद्यालय की दीवारों पर मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक बातें लिख दी। बुधवार सुबह स्कूल की तरफ से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना प्रधान को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर रोहाना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने गणमान्य लोगों से बात की और इसके बाद दीवार पर पुताई कराई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। शरारती तत्व का पता लगाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें