फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवती ने पहले प्रेमी के घर के बाहर जाकर खाया जहर, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती प्रेमी पर बात करने का बना रही थी दबाव, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव का मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी के घर के सामने जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पाकर परिजनों व डायल 112 पुलिस टीम की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



युवक सुबह के समय अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर जिम जा रहा था। युवती का घर रास्ते में था। युवती ने आगे खड़े होकर युवक की स्कूटी को रोक लिया और युवक पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगी। युवक ने बात करने से मना कर दिया। युवती ने हंगामा किया तो युवक स्कूटी लेकर वापस चला गया। युवती अपने घर चली गई। कुछ देर बाद युवक के घर जा पहुंची।
विज्ञापन


युवक को आवाज लगाकर घर का दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया तो युवती ने साथ लाया जहरीला पदार्थ खा लिया। यह पता चलने पर उसके परिजन पहुंचे और वह डायल 112 पुलिस टीम की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मामले की जानकारी दी है कि उनकी पुत्री, युवक में प्रेम प्रसंग था। युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। नई मंडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। वह जमानत पर आया था। उनकी पुत्री इसके बाद भी युवक को बात करने के लिए कहती थी। उन्होंने पुत्री का विरोध किया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उनकी पुत्री ने युवक के घर के बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवती ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया था। परिजनों ने फिलहाल कुछ लिख कर नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें