फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्राई लेने के बहाने शोरूम से नई स्कूटी ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड स्थित शोरूम से ट्राई लेने के बहाने एक युवक नई स्कूटी लेकर फरार हो गया। काफी तलाशने के बाद भी आरोपी युवक नही मिला। शोरूम मालिक ने शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचेंडा रोड गढ़ी गांव में सुफियान का वाहन शोरूम है। कई दिन पहले शोरूम पर एक युवक पहुंचा था। उसने एक लाख तीन हजार की स्कूटी पसंद की। उस समय स्कूटी तैयार न होने के कारण उसने 25 हजार रुपये जमा कराए। शोरूम मालिक ने दो-तीन दिन बाद आकर स्कूटी ले जाने के लिए कहा था।मोबाइल पर कॉल करने पर आरोपी युवक 14 जनवरी को पुराने स्कूटर से शोरूम पर पहुंचा। उसने अपना स्कूटर शोरूम के बाहर खड़ा करने के बाद नई स्कूटी की ट्राई लेने को कहा और स्कूटी लेकर चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। शोरूम मालिक ने बताया कि युवक के पुराने स्कूटर पर लिखे नंबर के पता चला कि वह स्कूटर शामली के गांव भटौड़ा गांव के एक युवक के नाम पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें