फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। खेत में ट्रैक्टर-ट्राॅली से बोरिंग का सामान उतार कर वापस आ रहा ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गया। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने कन्हैया उर्फ कल्लू (25) को मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर के समय गांव रेई निवासी दुष्यंत त्यागी का पुत्र अक्षय अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में बोरिंग का सामान भरकर खेत में उतार कर गांव आ रहा था। उसके साथ उसकी बुआ का पुत्र कन्हैया उर्फ कल्लू निवासी गांव निरमाना थाना मंसूरपुर भी था। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक रजबहे में पलट गई। रजबहे में पानी नहीं था। दोनों युवक गंभीर घायल हो गये। किसी राहगीर ने पीआरवी को सूचना दी पुलिस ने पहुंचकर दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें