मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की सूची www.msuniversity.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है। सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि बीसीए, बीबीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीजेएमसी, बीपीएस, बी-वॉक योगिक साइंस, बी-वॉक आईटी, बीएफए, बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर, एलएलबी, एलएलएम सहित अन्य पाठ्यक्रमों के चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर (मेन/बैक/एक्स) तथा बीएलएलबी और बीकॉम एलएलबी की परीक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि पहले जारी हुए परीक्षा कार्यक्रम पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संवाद