- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ बाईपास के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ बाईपास के निकट सड़क पार कर रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक को टक्कर मार कर अज्ञात चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोबाइल से उसकी शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बृहस्पतिवार देर शाम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ पुल के पास हाईवे पर एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा निवासी सरफराज (22 ) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
पंकज ऐरन