फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव जट मुझेड़ा में गृहक्लेश के चलते मायके आई हुई पत्नी को लेने आए हरिद्वार निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार निवासी मुकेश (35) की शादी करीब दो साल पूर्व नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जट मुझेड़ा निवासी युवती से हुई थी। पिछले कुछ दिन से दंपती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते मुकेश की पत्नी मायके आई हुई थी। बृहस्पतिवार को मुकेश पत्नी को लेने जट मुझेड़ा आया था, जहां विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने फिलहाल विवाहिता को मुकेश के साथ भेजने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि इससे क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार रात मुकेश ने ससुराल में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर शुक्रवार सुबह उसके परिजन जट मुझेड़ा पहुंचे और ससुराल पक्ष पर युवक की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। मामले में युवक के परिजनों ने नई मंडी थाने में तहरीर देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें