फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मनमर्जी से नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन, भाकियू ने बनाई कमेटी

Thu, 21 Nov 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ता बिना कमेटी के सलाह मशवरे के अब धरना-प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। भाकियू शीर्ष नेतृत्व ने जिले में संगठन में अनुशासन कायम रखने के लिए सात वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है। समन्वय समिति की अनुमति के बाद ही कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी किसी मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने विचार रखे। संगठन की पारदर्शिता और कार्यकर्ताओें में अनुशासन कायम रखने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर में सात सदस्यों को शामिल करते हुए समन्वय समिति गठित की गई। जिले में कार्यकारिणी का गठन कमेटी की सहमति से किया जाएगा। जिले में किसी भी लोकेशन पर होने वाले धरने-प्रदर्शन और इमरजेंसी प्रकरणों में कमेटी की सहमति लेनी अनिवार्य होगी। भाकियू जिले के बाद प्रदेश के हर जिले में इस तरह की कमेटी बनाने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, जानसठ के मास्टर महकार सिंह, खतौली से सतेंद्र चौहान, रसूलपुर से सतेंद्र बालियान और राजेंद्र सिंह सैनी कमेटी में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें