फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भाजपा-रालोद के शक्ति केंद्रों में जोश भरेंगे योगी, जमीनी स्तर पर परखेंगे चुनाव की तैयारी

Thu, 22 Aug 2024 01:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के शक्ति केंद्र और रालोद के सेक्टर पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के शक्ति केंद्र और रालोद के सेक्टर पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव पर मंथन करेंगे। जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों को परखा जाएगा। क्षेत्र के लिए कईं ऐसी सड़कों की घोषणा किए जाने की संभावना है, जो लंबे समय से मुद्दा बनीं हुई हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने मीरापुर विधानसभा को 53 शक्ति केंद्रों में बांटा है। मुख्यमंत्री की बैठक में केंद्र के संयोजक और प्रवासी शामिल होंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री भी रहेंगे। रालोद ने विधानसभा को 17 सेक्टर में बांटकर रणनीति तैयार की है। प्रत्येक सेक्टर के दो-दो पदाधिकारी संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।
 

मुख्यमंत्री इस बैठक में धरातल की तैयारियों और समीकरण को जानेंगे। विधानसभा के बड़े मुद्दों और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। सरकार की ओर से चुनाव का दायित्व संभाल रहे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी मलिक के अलावा रालोद संगठन की ओर से शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी भी बैठक में चुनाव के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

मिल के लिए एक माह बढ़ सकता है इंतजार
मीरापुर क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा मोरना सहकारी मिल का विस्तारीकरण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए संभावना है कि विकास की घोषणाएं हो सकती हैं, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसके लिए करीब एक माह का इंतजार बढ़ सकता है। चुनाव से पहले भाजपा-रालोद की संयुक्त जनसभा में मिल के विस्तारीकरण की घोषण किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बीआईटी में दिनभर की गई व्यवस्था
कासमपुर खोला मार्ग स्थित बीआईटी संस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने दिनभर तैयारी की। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, सीओ जानसठ यतेंद्र नागर, बीआइटी कॉलिज के चेयरमैन डाॅ. अनिल सिंह के साथ बातचीत की। हेलीपैड और पंडाल तैयार किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें