फोटो समेत
मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत ने संगठन में फेरबदल शुरु कर दिया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर त्यागपत्र दे दिया है। भूराहेड़ी निवासी नवीन राठी की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष रहे योगेश शर्मा को पश्चिम उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया। इससे पहले नवीन राठी मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा की ओर से जिलाध्यक्ष बनाए जाने का पत्र जारी किया गया है। ब्यूरो