फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंग नहर में डाला जहरीला पदार्थ, हजारों मछलियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज क्षेत्र की मध्य गंग नहर में अज्ञात लोगों ने देर रात जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे गंग नहर में हजारों मछलियां मर गईं। यह पता चलते ही दर्जनों शिकारी मौके पर जा पहुंचे तथा मछलियों को निकालने लगे, जिन्हें पुलिस ने भगाया। रामराज क्षेत्र की मध्य गंग नहर में टिकोला नहर पुल के निकट सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे गंग नहर में हजारों छोटी मछलियां मर गई। जो पानी में ऊपर आ गईं। मौके पहुंचे शिकारियों ने काफी मछलियों को निकाल लिया। मौके पर पहुंची रामराज थाना पुलिस ने इन्हें भगाया। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम गई थी। मछलियों का शिकार करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए टीम बना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें