कोरोना से निपटने को योग जरूरी: जैन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में फैकल्टी डेवलेपमेंट कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और योग की शिक्षा जरूरी है। ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर अतुल भाई कोठारी रहे। उन्होंने कहा कि योग और स्वास्थ्य शिक्षा को हमें शिक्षा का पार्ट बनाना होगा। उन्होंने स्वावलंबी आत्मनिर्भर और स्वदेशी होने पर बल दिया। द्वितीय सेशन में प्रोफेसर कमलेश जोशी अतिथि रहे। उन्होंने बजट प्रासेस एंड स्ट्रेटजी फॉर इफेक्टिव रिसोर्स मोबिलाइजेशन पर व्याख्यान दिया। प्राचार्या डॉ सीमा जैन, सोनाली सिंह, डॉ संतोष सिंह, डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ निशा गुप्ता, डॉ आभा सैनी, डॉ वंदना वर्मा, नीता भटनागर, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ पारूल जैन, डॉ प्रियंका, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ वंदना शर्मा, डॉ रेशू चौहान आदि ने विचार रखे।