फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आरक्षण के लिए हिंदू नाम रख रहे मुस्लमान', यशवीर महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से की कार्रवाई की मांग

Thu, 18 May 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि नौकरियों का लाभ लेने के लिए मुस्लिम समाज के लोग अपने नाम हिंदू रख रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
स्वामी यशवीर महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि नौकरियों का लाभ लेने के लिए मुस्लिम समाज के लोग अपने नाम हिंदू रख रहे हैं। दिल्ली में हिंदू धोबी को अनूसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, लेकिन मुस्लिम धोबी को नहीं। ऐसे में मुस्लिम अपने नाम हिंदू रखकर नौकरियों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर शहर की अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में यशवीर महाराज ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह को ऐसे करीब 60 लोगों की सूची भेजी गई है। मुस्लिम धोबी समाज के लोगों ने हिंदू धोबी समाज का प्रमाण पत्र बनवाकर दिल्ली पुलिस, डाक विभाग, बीएसएफ, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, असम राइफल्स, सीआरपीएफ और दमकल समेत अन्य विभागों में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर ली है। 

वहीं, उन्होंने गृह मंत्री से मामले की सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से जांच की मांग की गई है। आरोप लगाया कि हिंदू धोबी समाज के कोटे के साथ भी यह खिलवाड़ है। मामले की जांच कर आरेापियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड: पोती है गुमशुम, दादा-दादी की आंखों से नहीं थम रहे आंसू, बेटे ने की थीं क्रूरता की हदें पार
विज्ञापन


इनके नाम से की गई शिकायत
यशवीर महाराज ने गृह मंत्री को भेजी शिकायत में सोनीपत के दिल्ली पुलिस में कार्यरत रोहताश खत्री, पानीपत के अशोक खत्री, डीटीसी से सेवानिवृत्त बलवान, सीआरपीफ के अनिल, दिल्ली के बलवान, रोहतक के राज उर्फ राजवीर, हरियाणा पुलिस में कार्यरत जींद के सुनील, कर्मवीर, दयानंद और सोनीपत के सुरेश की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड का असली सच: रेस्टोरेंट में पार्टी, फिर प्लानिंग से पहुंचे घर, रूह कंपा देगी आगे की कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें