राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन
वॉलीबाल में गोयला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष और महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में यश स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में गोयला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ओमवीर सिंह और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रिया चौधरी ने। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मांगेराम सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता छोटी प्रतियोगिता नहीं होती। यहीं से ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में कबड्डी में पुरुष और महिला वर्ग में यश स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान पुरबालियान और महिला वर्ग में सोरम कबड्डी क्लब ने प्राप्त किया। वॉलीबाल में पुरुष वर्ग में गोयला की टीम ने प्रथम और यश स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वैभव, अरुण व गौरव, 200 मीटर दौड़ में वैभव, अजय बालियान व अरुण, 400 मीटर दौड़ में अजय, सन्नी बालियान व विजुल, 800 मीटर दौड़ में सन्नी बालियान, रोहित व लाखन, 1500 मीटर दौड़ में रोहित, निखिल व रॉकी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की कुश्ती में 50 किलोग्राम भार में नदीम व नितिन, 54 किलोग्राम भार में आदिल व सिद्धांत, 58 किलोग्राम भार में रिहान व सालिम, 63 किलोग्राम भार में विकास व पप्पन, 69 किलोग्राम भार में आयुष व शौर्य ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में मीटर में अविका वर्षा व मेगा, 400 मीटर दौड़ में साक्षी, वर्षा व जिया, 800 मीटर दौड़ में दिवांशी, नव्या व साक्षी, 1500 मीटर दौड़ में दिवांशी, नव्या व विधि ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की कुश्ती में 43 किलोग्राम भार में राशि, 46 किलोग्राम भार में तनु, 49 किलोग्राम भार में साक्षी, 52 किलोग्राम भार में मानसी, 56 किलोग्राम भार में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने किया।