संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला जमना विहार में हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों को हटवाने और इंसुलेटेड वायर डलवाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने एक्सईएन का घेराव किया। बताया कि
मोहल्ले में हाईटेंशन लाइन के दो खंभे अचानक गिर गए थे। विद्युत निगम कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को दूसरे स्थान पर लगवा दिया, मगर तार की समस्या को छोड़ दिया। शुक्रवार को लोगों ने एक्सईएन देवेंद सिंह का घेराव किया। कहना था कि हाईटेंशन लाइन को आबादी से हटाया जाएं या इंसुलेटेड तार डलवाए जाएं। एक्सईएन ने इंसुलेटेड तार का एस्टीमेट बनाकर भेजने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में किसान नेता विशु त्यागी, बिजेंद्र ठेकेदार, अश्वनी पांचाल, संजीव, सुंदर सिंह, अमित उर्फ सोनू सभासद, विजय कुमार, डाॅ. अमित चौधरी, राजीव पांचाल, ओम सिंह शामिल रहे।