फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसडीएम ने बार से निष्कासित अधिवक्ताओं के चैंबरों पर लगवाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित किए गए अधिवक्ता योगेश कुमार गुर्जर, सुरेंद्र कुमार गुर्जर व नौशाद अहमद के चैंबरों पर एसडीएम सुबोध कुमार ने सील लगवा दी। इस दौरान पुलिसबल मौजूद रहा।
तीनों अधिवक्ताओं पर आरोप है कि डाक के माध्यम से अमर्यादित पत्र बार संघ अध्यक्ष को भेजा था। इसके बाद अध्यक्ष शशि सैनी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और बार एसोसिएशन से आजीवन सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सुबोध कुमार व तहसीलदार संजय सिंह ने पुलिसबल को साथ लेकर कचहरी परिसर में पहुंचकर तीनों अधिवक्ताओं के चैंबरों पर सील लगवा दी। इस दौरान सीओ शकील अहमद, जानसठ कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सहित थाना रामराज, ककरौली, जानसठ व मीरापुर का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें