फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया विजन 2047 के लिए लिखिए ढाई आखर

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग का लेटर राइटिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डाक विभाग की ओर से लेटर राइटिंग अभियान ढाई आखर का आयोजन इस बार भी किया जा रहा है। प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि विषय इंडिया विजन 2047 रखा गया है। 31 अक्तूबर तक प्रतिभागी लेटर भेज सकते हैं।
अभियान में किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषाओं में यह पत्र लिखा जा सकता है। अंतरदेशीय पत्र के लिए शब्द सीमा 500 और लिफाफे में पत्र भेजने पर शब्द सीमा 1000 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीन दयाल स्पर्श योजना से मिलेगी छात्रवृत्ति
मुजफ्फरनगर। बच्चों के अंदर डाक टिकटों के संग्रह और अन्वेषण को लेकर रुचि पैदा करने के लिए डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना तैयार की है। कक्षा छह से नौ तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। छात्रवृत्ति पांच सौ रुपये प्रतिमाह होगी और इसका वितरण प्रत्येक तीन माह के बाद होगा। स्कूल में फिलेटली क्लब होना चाहिए या फिर छात्र का फिलेटली खाता होना चाहिए। अंतिम परीक्षा में 60 फीसदी अंक अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें