जैन कन्या महाविद्यालय में एडमिशन फार्म जमा कराती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह से ही प्रवेश को लेकर लाईन में लगे छात्र-छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के चारों महाविद्यालयों में दाखिले के लिए दूसरे दिन भी लंबी कतारें लगी रही। सुबह से ही छात्र-छात्रा जमा होने शुरू हो गए। दूसरे दिन पहले दिन से अधिक प्रवेश हुए।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की पहली सूची के आधार पर दूसरे दिन भी प्रवेश हुए। जैन कन्या महाविद्यालय में छात्राएं सुबह से जुटना शुरू हो गई। एडमिशन फार्म भरकर छात्राओं ने कॉलेज में जमा कराए। एसडी कॉलेज, छोटूराम कॉलेज और डीएवी कॉलेज में भी एडमिशन को लेकर काफी उत्साह नजर आया।
पहली सूची का आज आखिरी दिन
डिग्री कॉलेजों को जारी पहली सूची के आधार पर एडमिशन का आज आखिरी दिन रहेगा। इसके बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी।
सनातन धर्म कॉलेज
बीए 104
बीकॉम 79
बीएससी 72
बीएससी होम साइंस 10
---------------
छोटूराम डिग्री कॉलेज
बीएससी एजी 68
बीएससी मेथ 12
बीएससी बायो 14
----------
जैन कन्या महाविद्यालय
बीए 95
बीकॉम 15
बीएससी 15
------------
डीएवी डिग्री कॉलेज
बीए 60
बीएससी 110