इसके बाद शुरू हुए दंगल में छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के पहलवान हिंद केसरी मोनू व गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली के हिंद केसरी पहलवान संजय गुर्जर के बीच ढाई लाख रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही। डेढ़ लाख रुपए की कुश्ती हिंद केसरी धीरज पहलवान व हिंद केसरी मनदीप पहलवान के बीच हुई। इसमें धीरज पहलवान विजयी हुए। एक लाख रुपये की कुश्ती यूपी केसरी संदीप पौसवाल और हरियाणा केसरी विजय रोहतक के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। शिवा सोरम और जवाहर पंजाब के बीच कुश्ती हुई। इसमें में शिवा सौरम ने बाजी मारी। शांतनु गढ़ी बहादुरपुर व प्रिंस बिजनौर, निशांत नसीरपुर व आशीष दिल्ली, अनुज छपरौली व आसिफ जलालाबाद के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही।
दंगल के आयोजक जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक वीशू बालियान ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, रामनाथ ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, समाजसेवी अकरम कुरैशी, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, काकड़ा ग्राम प्रधान नीरज कुमार, गोयला ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, कुटबी ग्राम प्रधान विश्वेंद्र बालियान, शाहड़बर ग्राम प्रधान नीरज राठी, ललित जैन, प्रदीप काशीवाल, तौहिद त्यागी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह और जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रेफरी कृष्ण पहलवान, कुश्ती कोच प्रवीण कुमार व कपिल कुमार रहे ।
इनकी मौजूदगी भी रही
द्रोणाचार्य अवॉर्डी जुमेंद्र सिंह पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान, पंकज राणा, भारत केसरी विक्रांत उर्फ विक्की, अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार, संयुक्त खेल मोर्चा के संयोजक विनोद पहलवान मुख्य रुप से दंगल में मौजूद रहे।