फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दांवपेच दिखाए

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव घासीपुरा के मेले में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव घासीपुरा दुर्गा मेले में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की प्रसाद चढ़ाने के लिए काफी भीड़भाड़ रही। दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। सोमवार को आयोजित दंगल का शुभारंभ कुंवर विजय राज सिंह, श्याम पाल चेयरमैन, राजेंद्र जड़ौदा, युद्धवीर सिंह बोपाड़ा, नेपाल सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। लड़कियों की कुश्ती में खुशी पचेंडा ने परी बघरा को हराया। पूजा दूल्हेरा ने वंशिका बसेड़ा को हराया। तीसरी कुश्ती में रितिसा गणेशपुर तथा खुशी पचेंडा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रवेश सरधना ने सुनील सौरम को हराया। रितिक मुकुंदपुर ने शोएब बघरा को, निशांत कुतुबी ने मोहित मंसूरपुर, कार्तिक बड़ौत ने समीर पुरबालियान, देव बढे़ड़ी ने कैफ पुरबालियान को, वंश लछेड़ा ने दीपक मुकुंदपुर को हराया। प्रवीण गूंगा पहलवान तथा राजा मुजफ्फरनगर की कुश्ती बराबरी पर छूटी। गूंगा पहलवान ने दर्शकों की तालियां बटोरी। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी के रूप में रघुवीर सिंह तथा नीरज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें