फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान देश के विकास की सीढ़ी

विज्ञापन
खतौली में अमर उजाला और महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से आयोजित प्रधान पंचायत में बोलते उप जिलाधिका? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ग्राम प्रधान देश के विकास की सीढ़ी
विज्ञापन

खतौली। खंड विकास सभागार में अमर उजाला और महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छ भारत आदि मुद्दों को लेकर प्रधान पंचायत का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उपजिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने ग्राम प्रधानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इन योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित कराने पर बल दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के बारे में बताया कि वाहनों को कभी भी तेज गति से नहीं चलाना चाहिए। इससे हादसा भी हो सकता है। एडीओ (सांख्यकी) विजय शेखर, एडीओ (एजी) प्रवीण त्यागी, एडीओ (आईएसबी) सतीश कुमार, एडीओ (पंचायत) रमेश चंद गुर्जर ने कहा कि ग्राम प्रधान देश के विकास की सीढ़ी हैं। प्रधान देश की रीढ़ होते हैं, वे धरातल पर सभी बातों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा उन्होंने सावधानी पूर्वक वाहन को चलाने पर बल दिया। इस मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्र कंपनी के यूसीएम अजय भारद्वाज ने सरपंचों को ड्राइविंग एक्सपर्ट सेफ ड्राइविंग के टिप्स दिए और महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही महिंद्रा स्कार्पियो की टेस्ट ड्राइव का भी आयोजन किया गया, जिसमें 29 ग्राम प्रधानों ने टेस्ट ड्राइविंग की। महिंद्रा कंपनी के यूसीएम के साथ एसएससी नितिन, आरआरसी आदित्य भी मौजूद रहे। संचालन आरिफ अंसारी ने किया। कार्यक्रम में अंत में महिंद्र एंड महिंद्रा कंपनी के अधिकारियों ने उपस्थित सभी सरपंचों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों को सम्मानित किया
खंड विकास सभागार में आयोजित प्रधान पंचायत में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के यूसीएम अजय भारद्वाज ने ग्राम प्रधान सतेंद्र प्रधान, सुनील दूधली, नीरज पमनावली, प्रेमपाल फुलत, प्रमोद कुमार फुलत, अल्लामेहर सराय रसूलपुर, मोहम्मद फहीम मंसूरपुर, नैनसिंह सिकंदरपुर, सुभाष घनश्यामपुरा, देवराज त्यागी नावला, कदीर खोकनी, पवन कढ़ली आदि प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें