फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद बृजभूषण का पुतला, पुलिस से धक्का-मुक्की, पांच हिरासत में

Wed, 31 May 2023 07:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : रालोद कार्यकर्ताओं ने सांसद बृजभूषण का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास रजबहा रोड पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंका। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

 
वहीं, धक्का-मुक्की के दौरान एक रालोद कार्यकर्ता घायल भी हो गया। अब पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुट गई हैं। 

बता दें कि बुधवार शाम में रालोद कार्यकर्ता युवा प्रदेश महासचिव अंकित सहरावत के साथ भोपा रोड एसडी कॉलेज के पास सांसद ब्रजभूषण सिंह का पुतला फूंकने पहुंचे। जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस कॉलेज के पास पहुंच गई। कार्यकर्ता विश्वकर्मा चौक से गंगारामपुरा रजबहा रोड पर पहुंचे और पुतला फूंका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का धंधा: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, इस हालत में मिले प्रेमी जोड़े, देखिए मौके की तस्वीरें

विज्ञापन

वहीं, मंडी कोतवाली पुलिस ने पुतले को छीनने की कोशिश की तो रालोद कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान रालोद के एक कार्यकर्ता को चोट भी लग गई। 

यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता

इसके बाद काफी कार्यकर्ता मौके से चले गए, लेकिन पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की है। मंडी सीओ हिमांशु गौरव का कहना है कि पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें