मीरापुर। क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के लिए आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल का शुभारंभ हुआ। इसमें पहलवानों ने अपना दम दिखाया।
खतौली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में दंगल के पहले दिन दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम का परिचय दिया। फाइनल कुश्तियां शुक्रवार को होंगी।
प्रतियोगिता के आयोजक चौधरी बिल्लू सिंह, गोपाल सिंह, हाजी महबूब आलम, नवेद खां, अनंगपाल राठी, सत्यवीर शर्मा, मूलचंद शर्मा, विकास कौशिक, गुड्डू चौधरी ने विचार व्यक्त किए। संचालन सलमान ने किया। नन्हें और इस्लाम पहलवान रेफरी रहे।