मुजफ्फरनगर। विश्व छात्र दिवस के उपलक्ष्य में एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वाणिज्य संकाय ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। थीम लर्निंग फॉर पीपल, प्लैनेट, प्रॉसपेरिटी और पीस रही।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना को कला के माध्यम से कैनवास पर रेखांकित किया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. सौरभ जैन, एकता मित्तल, नीतू गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक मनमोहक पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमि में डॉ. अमित कुमार, एकता मित्तल रहे। प्रतियोगिता का संचालन मानसी अरोरा ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल, नैना, द्वितीय स्थान पर आशीष, तरुण जैन एवं तृतीय स्थान पर रानी व प्रतिज्ञा रहे।