कोरोना वायरस से बचाव को कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर, खतौली। तहसील सभागार में शनिवार को गांव प्रधानों और आशाओं को कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
एसडीएम इंद्राकांत की अध्यक्षता में यूनिसेफ प्रतिनिधि तरन्नूम नाज ने कार्यशाला में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों समेत आशाओं को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाहर से आने वाले श्रमिकों का रजिस्टर बनाए जाने के लिए भी कहा। जिसमें उनका नाम, पता समेत मोबाईल नंबर भी दर्ज हो, आवश्यकता पड़ने पर यह आसानी से पता लगाया जा सके कि किस गांव में कौन-कौन श्रमिक बाहर से आए थे। उन्होंने हाथ साफ करने की प्रक्रिया को भी बताया। कार्यशाला में डाक्टर एके सिंह ने भी कोरोना से बचने और सलाह देकर दूसरों को बचाने के बारे में बताया। कार्यशाला में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, बीडीओ पवन कुमार, तहसीलदार भगत सिंह, डाक्टर एके सिंह, ब्लाक प्रतिनिधि अमित शर्मा, बीपीएम जावेद अहमद आदि उपस्थित रहे।
--
एप लोड करना सीखा
खतौली। भाजपा नगर मंडल महिला कार्यकर्ताओं के मोबाइल में जूम एप डाउनलोड करना सिखाया गया। भाजपा नेता मदन छाबड़ा एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष विमल चैहान ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।