फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 कलाकारों की कृतियों ने दर्शकों पर छाप छोड़ी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के डीएवी डिग्री कॉलेज में कला प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में कलांगन सेवा ट्रस्ट ने दिव्य कला प्रकाश प्रदर्शन का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाओं को कैनवास पर उकेरा। प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों की दर्शकों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

कला गुरु डॉ. प्रकाश चंद्र बरुआ की स्मृति में कलांगन सेवा ट्रस्ट ने दिव्य कला प्रकाश 2022 प्रदर्शनी का आयोजन किया। कॉलेज के सभागार में इस प्रदर्शनी में अंतर्जनपदीय लगभग 200 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. एमके बंसल ने कलाकारों की न केवल सराहना की वरन कुछ विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। कहा कि प्रदर्शनी में कार्य मर्मस्पर्शी है। कुछ कलाकृतियां तो इतनी उत्कृष्ट हैं कि दिल्ली की कला दीर्घाओं का स्मरण होने लगता है। डॉ. गिरीश मोहन सिंघल ने प्रदर्शनी को उच्च स्तरीय बताते हुए कलाकारों की अत्यधिक प्रशंसा की। कलांगन की अध्यक्षा 90 वर्षीया शांति शर्मा ने युवा कलाकारों को सराहा।
विज्ञापन

कलांगन की सचिव डॉ. रीता मोहन और डॉ. महावीर सिंह ने भी कलाकारों की सराहना की। प्रदर्शनी में सुनील कुमार, सीमा त्यागी, अनमोल सोनी, सागर कल्याण, मानसी नामदेव, अंजलि सैनी, सचिन कुमार, हिना सैफी, लायबा नूर के कार्य की विशेष प्रशंसा हुई।
प्रदर्शनी के आयोजन में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा का सहयोग रहा। डॉ. राजबल सैनी, डॉ. अनिल सैनी, कीरत पाल सिंह, हरवीर सिंह, डॉ. रजनीश गौतम, डॉ. वेदपाल सिंह, रीना शर्मा, कनीज हुसैन आदि के विशेष सहयोग रहा। प्रदर्शनी 21 अक्तूबर को भी एक बजे से सायं पांच बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें