मुजफ्फरनगर। लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि लेखपाल समाज और राष्ट्र हित में काम करें। सरकार के कार्यों को प्राथमिकता से निपटाएं।
जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में जिले के सभी लेखपाल मौजूद रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि समाज के प्रति हमारा भी नैतिक दायित्व है। प्रदेश महामंत्री ब्रिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन किसी लेखपाल का उत्पीड़न नहीं होने देगा, लेकिन लेखपालों को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे इस वर्ग के लोगों की बदनामी हो। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, जिला मंत्री अनिल वर्मा ने भी विचार रखे। सदर तहसील अध्यक्ष संजीव मलिक, सचिव अनिल गौतम, बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश, मंत्री ललित मोहन, खतौली तहसील अध्यक्ष संजय चौहान, मंत्री सुनील शर्मा, जानसठ तहसील अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, मंत्री अमित कुमार, लेखपाल सतेंद्र बालियान, विकास कुमार, भूपेंद्र, संजीव शर्मा, बाल किशोर, रवि सैनी आदि मौजूद रहे।