फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग को आज कार्य बहिष्कार की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के एक्सईएन पर वरिष्ठ सहायक के परिवार के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप है। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से सीडीओ को ज्ञापन देकर एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग की गई थी। मंगलवार को कर्मचारियों ने एकत्र होकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया। घोषणा कर कहा कि विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में बुधवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के वरिष्ठ सहायक ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक्सईएन ने अपने कक्ष में बुलाकर आक्रोशित स्वर में अपमानजनक एवं एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के साथ ही उनके परिवार के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिसके बाद विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग की गई।
नगर पालिका संघ से ओमबीर, सालिम, संयुक्त परिषद से रविन्द्र नागर, कुलदीप शर्मा आदि पहुंचे। घोषणा की कि विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में बुधवारा को कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें