फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - लकड़ी चोरों ने बरामद कराए 14 पेड़ों के गठठे

Sat, 23 Sep 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गिरोह ने पुरकाजी व छपार में तीन स्थानों से पेड़ किए थे चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए लकड़ी चोर गिरोह ने छपार व पुरकाजी में भी पेड़ चोरी करने की तीन घटनाएं की थीं। छपार पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 14 पेड़ों के गठठे बरामद कराए हैं। पुरकाजी पुलिस ने भी आरोपियों से पूछताछ की है।
सीओ सदर विनय गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में बिजनौर के नजीबाबाद के गांव पूरनपुर गढ़ी निवासी राहुल, नजीबाबाद के गांव जलालाबाद छोटा कुरैशियान निवासी उस्मान व साजिद, नजीबाबाद के साहनपुर निवासी जुल्फुकार व तालिब व नजीबाबाद के गांव बरुकी निवासी तसलीम गिरफ्तार किया था। राहुल व उस्मान पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। सीओ सदर ने बताया कि इस गिरोह ने छपार व पुरकाजी में भी चोरी से पेड़ काटने की घटना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी में तीन जुलाई की रात भैंसानी -फलौदा मार्ग से पोपलर के 15 पेड़ व 28 जून की रात बरला-मांडला रोड पर सड़क किनारे से पोपलर के 13 पेड़ व 31 अगस्त की रात छपार के जंगल से यूकेलिप्टस के 19 पेड़ चोरी से काटे थे। आरोपियों ने पूछताछ में यह जानकारी दी। इसके बाद छपार पुलिस ने आरोपियों को अपने साथ ले जाकर छपार क्षेत्र से पेड़ों के 14 गठठे बरामद किए हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें