फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चौराहे पर झगड़े में फट गए महिलाओं के कपड़े, वीडियो बनाते रहे तमाशबीन

Wed, 04 Sep 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के अलमासपुर चौराहे पर दो परिवार मुकदमेबाजी की रंजिश में आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की महिलाओं ने भी एक-दूसरे के साथ मारपीट की। झगड़े में महिलाओं के कपड़े फट गए। मौके पर खड़े तमाशबीन वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल भी हुए हैं। उधर, झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। नई मंडी क्षेत्र में विश्वजीत व सुधांशु का घर आमने सामने है। काफी समय से दोनों पक्षों के बीच मुकदमे की रंजिश चली आ रही है। देर शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों में सरेबाजार खूब मारपीट हुई। दोनों परिवारों की महिलाएं भी एक-दूसरे से मारपीट करने लगी, जिससे वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की एक-एक महिला के कपड़े भी फट गए। लोग मारपीट होती देखते रहे और वीडियो भी बनाई। बाद में कुछ गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव कराया। दोनों पक्षों ने मंडी कोतवाली पहुंच कर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की।
विश्वजीत पक्ष ने तहरीर देकर कहा कि उनके परिवार की दो महिलाएं बाजार से आ रही थी। तब रास्ते में मिले सुधांशु उर्फ बिटटू व लोकेश ने उन्हें गालियां दी। कहने लगे कि वह पुराने मुकदमे में कुछ नहीं करा पाए और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। लोकेश पक्ष ने तहरीर देकर कहा कि उसके परिवार का बिटटू उर्फ सुधांशु घर से दुकान पर जा रहा था। गली के बाहर विश्वजीत व उसके परिवार के सदस्यों ने सुधांशु पर हमला कर दिया। परिवार की महिला बचाने पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। महिला के सिर के सिर में चोट आई। सीओ मंडी रूपाली राव का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए है। तीन आरोपी हिरासत में लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें