फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

देवबंद। हाईवे पर तलहेड़ी में सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला मनोहरपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए।
नागल थाना क्षेत्र के आमकी दीपचंदपुर निवासी नेपाल सिंह की पत्नी अंगूरी देवी (70) सोमवार को अपने भाई मनोहरपुर के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी। दोपहर करीब दो बजे अंगूरी देवी मनोहरपुर जाने के लिए तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टेंड पर उतरी थीं। जैसे ही अंगूरी सड़क पार करने लगी तो सहारनपुर से देवबंद की तरफ जा रहे तेज गति के ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की साइड लगने से वह सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही तलहेड़ी चौकी की पुलिस पहुंची तथा शव को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनाख्त होने के बाद अंगूरी के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। करीब तीन बजे परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल आनंद देव मिश्र ने बताया कि महिला के परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया। वहीं, घटना की सूचना जैसे ही आमकी और मनोहरपुर गांव पहुंची तो वहां मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें