फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: होली महोत्सव में भजनों पर झूमीं महिलाएंं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होली महोत्सव पर भजन कीर्तन में महिलाएं कान्हा की भक्ति में सरोबार हो गई। गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली।
कृष्णापुरी में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्घालु महिलाओं ने संगीतमय अंदाज में भगवान कृष्ण और राधा-रानी पर आधारित भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। श्रीकृष्ण और श्याम बाबा का गुणगान किया गया। लड्डू गोपाल के साथ होली खेलकर फूलों की वर्षा की। रंगोत्सव पर पंडाल में गुलाल उड़ा। ‘कान्हा ले लो कलम दवात, भाग मेरा ऐसा लिखयो’ और ‘श्याम चंदा है श्यामा चकोरी, बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी’ गीतों पर महिलाएं थिरकती रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा ‘भजन नंद गांव में उड़े गुलाल, कान्हा बड़ा प्यारा लगे’ और ‘आ जाओ श्याम गरीबी में, जो सुख तेरी भक्ति में वह सुख नहीं अमीरी में’ आदि भजनों पर महिलाओं ने होली खेलकर भरपूर आनंद उठाया। अर्चना, मंजू, रेनू ,दीपा, रेखा, अनीता, श्रेया, नंदनी, वंश, रीता, प्रीति, शिवानी, मीना गोयल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें