फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रक की चपेट में आने से महिला कांवड़िए की मौत, गंगाजल लेकर लौटते समय हुआ हादसा

Sun, 09 Jul 2023 09:46 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

दिल्ली- देहरादून हाईवे स्थित बिजोपुरा चौराहे पर बारिश के दौरान स्कूटी फिसलकर ट्रक की चपेट में आ जाने से महिला कांवडि़ए की मौत हो गई।  महिला के भाई समेत दो घायल हुए हैं
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में दिल्ली- देहरादून हाईवे स्थित बिजोपुरा चौराहे पर बारिश के दौरान स्कूटी फिसलकर ट्रक की चपेट में आ जाने से महिला कांवडि़ए की मौत हो गई।  महिला के भाई समेत दो घायल हुए हैं। दूसरे हादसे में गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार तीन कांवडिए घायल हो गए।

विज्ञापन

करनाल के गांव कैमला निवासी कृष्णा (40), अपने भाई सौरभ और पड़ोसी शाहरुख के साथ स्कूटी पर सवार होकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। रविवार शाम करीब सवा पांच बजे जब वह बिजोपुरा चौराहे पर पहुंचे तो बारिश के कारण स्कूटी फिसलकर हाईवे से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गई। 

 

हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरुख और सौरभ घायल हो गया। पीडि़त शाहरूख ने बताया कि वह अपने पड़ोसी के साथ घूमने के लिए हरिद्वार गया था, जबकि कृष्णा और सौरभ गंगाजल लेने के लिए गए थे। उधर, हरियाणा के फरीदाबाद के कस्बा बल्लभगढ़ निवासी अनुज शर्मा व उसका साथी सूरज और दूसरी बाइक पर पानीपत निवासी एक कांवडिया गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे, जब वह छपार टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तो ऑल्टो कार की चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें