फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला गंगा बैराज में कूदी, गोताखोर कर रहे तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कलह में उठाया कदम, देर रात तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बहसूमा थाना क्षेत्र के कस्बा रामराज निवासी एक महिला गृह कलह के चलते शनिवार को गंगा बैराज में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे है।
थाना बहसूमा के कस्बा रामराज निवासी महिला सुमन ( 50) पत्नी सोमदत्त का किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया था। इसके चलते महिला शनिवार की दोपहर साढ़े 11 बजे गंगा बैराज पर पहुंची और अपनी चप्पल व मोबाइल गेट नंबर 23 के सामने रखकर गंगा बैराज में कूद गई। महिला को गंगा में कूदते देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर हैदरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर महिला की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मोबाइल से उसकी पहचान कराकर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी गंगा बैराज पहुंच गए। बताया कि गृह कलह के कारण सुमन ने यह कदम उठाया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की गंगा बैराज में तलाश कर रही है। देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें