फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों पर आज लगेगा विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक अगस्त से मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र करने का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर यानी आज मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि इस कार्य के लिए फार्म-6बी का प्रयोग किया जाएगा। यदि मतदाता के पास आधार नंबर नहीं है तो फार्म-6बी में दर्शाए गए 11 विकल्पों में से किसी एक विकल्प की प्रति संलग्न कर उपलब्ध करा सकता है। आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम पूर्णत: मतदाताओं की इच्छा पर निर्भर है। किसी भी मतदाता के पास आधार नंबर न होने की दशा में उस मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से अपमार्जित नहीं किया जाएगा। मतदाताओं से प्राप्त आधार नंबर को किसी भी दशा में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। आधार नंबर को दो प्रकार से अपडेशन किया जा सकता है। इस कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने 25 सितंबर रविवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन के निर्देश दिए हैं। विशेष कैंप में सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथों पर उपस्थित रह कर मतदाताओं से फार्म-6बी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें