फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला ने नहर में लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान

Sun, 29 Mar 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। पति के कलसिया में रुककर शराब पीने के लिए बैठने से नाराज महिला ने पूर्वी यमुना नहर में छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोगों ने समय रहते नहर में कूदकर महिला को बचा लिया। पुलिस महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी बेहट ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गांव मानकपुर निवासी दंपती अपनी रिश्तेदारी से अपने गांव जा रहा था। कलसिया में पति ने बाइक रोकी और शराब खरीदकर पीने बैठ गया। इसका उसकी पत्नी ने विरोध किया और दोनों में झगड़ा हो गया। पति से नाराज महिला पूर्वी यमुना नहर ने पुल पर पहुंची और यहां से नहर में छलांग लगा दी। संवादइ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें