फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में महिला ने तीन पुत्रों को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में महिला ने तीन पुत्रों को जन्म दिया
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात एक महिला ने तीन पुत्रों को को जन्म दिया। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा और उसके तीनों शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनका सीएचसी में खास ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

गांव संभलहेड़ा निवासी आयशा पत्नी शादाब को रविवार रात प्रसव पीड़ा के चलते परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर रात के दो बजे महिला ने तीन पुत्रों को जन्म दिया। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। अस्पताल की एएनएम सुनीता ने बताया कि सामान्य रूप से तीनों शिशु पैदा हुए हैं। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल में ही एक बार मीरापुर की महिला को तीन लड़कियाें जन्म दिया था। तीनों लड़कियां अभी तक भी स्वस्थ हैं। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि अस्पताल में महिला ने तीन शिशुओं को जन्म दिया है। महिला को डिलीवरी के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। फिलहाल जच्चा व बच्चे स्वास्थ्य हैं, उनका अस्पताल में विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें