फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव बहुपुरा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बहुपुरा थाना भोपा निवासी पूजा की शादी छह वर्ष पूर्व गांव रंडावली निवासी नेकीराम के साथ हुई थी। पूजा की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मकान के ही एक कुंडे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों द्वारा पूजा पर 50 हजार रुपये लाकर देने का दबाव बनाया हुआ था। रुपये न लाने पर ससुराल वालों ने फांसी लगाकर पूजा की हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता मेहर सिंह ने मृतका के पति नेकीराम, देवर छोटा, सास लोकेश व ससुर कृपा के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें