फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी की जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
शुकतीर्थ गंगा खादर में शहीद की पत्नी विमलेश देवी को कब्जा दिलाते सैनिक व पूर्व सैनिक विधायक विक्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। कारगिल में शहीद हुए सतीश कुमार की पत्नी की शुकतीर्थ गंगा खादर में कब्जाई 60 बीघा जमीन शनिवार को कब्जा मुक्त करा दी।
विज्ञापन

विमलेश देवी ने सन 2014 में शुक्रताल के पास भगवतीपुर मोजे में 60 बीघा जमीन खरीदी थी। उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए आठ सालों से शासन-प्रशासन के चक्कर काटे जा रहे थे। जब उन्हें कब्जा नहीं मिला, तो सेना के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। मेरठ की एक्स सर्विस मैन सेल व राष्ट्रीय सैनिक संस्था मुजफ्फरनगर इकाई के सदस्यों ने प्रशासन की मदद ली।
विज्ञापन

शनिवार को शहीद की पत्नी के साथ शुकतीर्थ गंगा खादर स्थित जमीन पर पहुंचे। खतौली विधायक विक्रम सैनी, मेरठ से आए तीन नागा रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर व सूबेदार गोविंद सिंह रावत व सैनिक अंकित कुमार, रोबिन, कुमार केके सिंह ,प्रदीप कुमार आदि कई सैनिकों ने कार्रवाई शुरू की। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ,जिला महासचिव प्रमेंद्र राठी, कारगिल अध्यक्ष मांगेराम, ब्लॉक अध्यक्ष मोरना सुनील कुमार उर्फ गुड्डू, जयपाल सिंह, जय प्रकाश त्यागी, पूर्व प्रधान नीरज रॉयल आदि पूर्व सैनिकों ने मौके पर ट्रैक्टर से खोदाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें