मोरना। गृह क्लेश के चलते महिला ने जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में महिला को नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष ने पति व उसके बेटे पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरोली में शनिवार की शाम 55 वर्षीय महिला अनीता ने जहर का सेवन कर लिया। आनन फानन में महिला को मुजफ्फरनगर निजी नर्सिंग ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत जहर खाने से होना बताई है, तो मृतका के भाई सोहनपाल निवासी अलीपुर थाना तितावी ने मृतका के पति व बेटे पर अनीता को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाना भोपा पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छछरोली गाँव में महिला की जहर से मौत का मामला संज्ञान में आया है। ससुराल व मायका पक्ष दोनों की ओर से तहरीर आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस जाँच में जुट गई है।