पंजाबी बारातघर में वैक्सीनेशन शिविर में बूस्टर डोज लगाती स्वास्थ्कर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मुफ्त बूस्टर डोज अभियान में रविवार को 36 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। जिलेभर में 80 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए। सरकार की ओर से बूस्टर डोज मुफ्त है।
रविवार को मेगा अभियान का शुभारंभ कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी कॉलोनी बरात घर में फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज मुफ्त है और लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मुफ्त प्रिकॉशन डोज अभियान चलाया जा रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग विजय वर्मा, भाजपा जिला मंत्री रेनू गर्ग, डॉ राकेश बंसल, कमल कुमार, जसप्रीत सिंह उपस्थित रहे। जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 36 हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है।