गंगा में डूबकर महिला की मौत
मोरना। शुकतीर्थ गंगा में स्नान करते समय महिला मुनेश की डूबकर मौत हो गई। भक्तों ने किसी तरह महिला को पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। वहीं, विकास वालिया की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
भोपा थाने में तहरीर देते हुए थाना छपार के गांव रामपुर निवासी विकास वालिया ने बताया कि सोमवार को उसकी मां मुनेश देवी शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान कर रही थी। अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरकर डूब जाने से महिला की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सूचना मिलने पर अनिल वालिया, राहुल, राकेश, बादल, विपिन, पुष्पेंद्र आदि परिजनों ने भोपा थाने पहुंच मृतक महिला की पहचान मुनेश देवी के रूप में कर शव सौंपे जाने की मांग की। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।