फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - पति पर दूसरा निकाह करने का आरोप

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली भूड के मोहल्ला इस्लामाबाद में पति द्वारा दूसरी शादी करने पर हंगामा करती महिला। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

खतौली। एक व्यक्ति के दूसरा निकाह करने की सूचना पर उसकी पहली पत्नी ने पहुंचकर हंगामा किया। इस्लामाबाद भूड़ पर दोपहर के समय एक महिला ने अपनी ससुराल के घर के सामने अपनी बेटियों के साथ हंगामा कर रखा था। ससुराल के लोगों ने अपने मकान के दरवाजे को नहीं खोला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को शांत किया। महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर तहरीर दी। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी शबनम ने पुलिस को बताया कि उसका 2012 में खतौली के इस्लामाबाद भूड़ निवासी शहजाद के साथ निकाह हुआ था। उसकी दो पुत्रियां हैं। कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव होने के कारण वह अपने पिता के घर रह रही है। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। उसे पता चला कि पांच दिसंबर को उसके पति शहजाद ने दूसरा निकाह कर लिया है। इसी बात को लेकर वह खतौली अपने पति के घर बच्चों को लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें