फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली/मंसूरपुर - रोडवेज बस की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत

Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली-देहरादून मार्ग पर एक रिसोर्ट के सामने हुआ हादसा, कई लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली/मंसूरपुर। अनुबंधित रोडवेज बस के चालक ने मंगलवार शाम दिल्ली-देहरादून मार्ग पर एक रिसोर्ट के सामने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा में बैठे लोग घायल हो गए।

मंसुरपुर थाना क्षेत्र के गाव पुरबालियान निवासी 25 वर्षीय शाहरुख ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार शाम वह सवारी लेकर खतौली की ओर जा रहा था। दिल्ली देहरादून हाईवे पर देवराना रिसोर्ट के सामने रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस चालक टक्कर मारकर आगे जा रही एक कार को साइड मारता हुआ खतौली की ओर भाग गया। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। जबकि ई-रिक्शा में सवार आरती, ज्योति, निशा घायल हो गई। रोडवेज बस को कार सवारों ने गंगनहर खतौली के निकट रोक लिया। कार सवारों की बस चालक से नोकझोंक हुई तो वहां हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मंसूरपुर पुलिस को सूचित कर दिया। शाहरुख के भाई शादाब ने थाने में रोडवेज चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें