फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में महिला और बालक की मौत

विज्ञापन
हाइवे कार की टक्कर से एक महिला व बच्चे की मौत हो गई। फोटो संवाद
विज्ञापन
छपार। दिल्ली-दून हाईवे पर बिजोपुरा कट के निकट एक ट्रैक्टर बोगी में कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-बुग्गी में सवार एक मजदूर महिला लीलावती (38) व ट्रैक्टर बोगी मालिक किसान का बेटा दक्ष (7) नीचे गिर कर घायल हो गए। पुलिस उन्हें जिला चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव जय भगवानपुर की कुछ महिलाएं बिजोपुरा में मजदूरी करने किसान प्रवीण के खेत में गईं थीं। देर शाम को किसान प्रवीण अपनी ट्रैक्टर बुग्गी से उन्हें जय भगवानपुर छोड़ने जा रहा था। ट्रैक्टर पर प्रवीण का सात वर्षीय पुत्र दक्ष उर्फ कान्हा भी बैठा था। जब वह दिल्ली-दून हाइवे पर पहुंचे तो मुजफ्फरनगर की ओर से तेजगति से आ रही कार ने उनकी ट्रैक्टर बोगी में जोर से टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा दक्ष व जय भगवानपुर निवासी देवेंद्र की पत्नी लीलावती नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान कार में दो युवक सवार हना बताया गया है। जानकारी तो यह भी मिली है कि वह भी घायल हुए थे, लेकिन वह मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

कार को कब्जे में ले लिया। इसमें सवार युवकों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें